राहुल गांधी ने कहा कि दलित और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर देश में
खुलेआम हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "चाहे महिलाएं हों, श्रमिक हों,
जनजातीय हों, किसान हों, दलित हों या अल्पसंख्यक। हर किसी पर हमले हो रहे
हैं। लेकिन हम उनसे यह कहने के लिए यहां एकजुट खड़े हैं कि हम आपके साथ
हैं, हम देश की महिलाओं के साथ हैं।" ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...
मुजफ्फरपुर जिले में एक आश्रय
गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ इस संयुक्त
विरोध प्रदर्शन का आयोजन बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
ने किया था। तेजस्वी ने कहा, "एक बिहारी के नाते मैं शर्मिदा महसूस कर रहा
हूं कि बिहार में पूरी तरह अराजकता है। यह बहुत ही दुखद है कि उन नाबालिगों
के साथ दुष्कर्म किया गया, जिन्हें आश्रय की जरूरत थी।"
राजद नेता
लालू प्रसाद के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि यह जघन्य
अपराध महिलाओं और पीड़ितों की हिफाजत करने में सरकार की विफलता का एक संकेत
है।
तेजस्वी ने कहा, "ब्रजेश ठाकुर (मुख्य आरोपी) 2013 में जद(यू)
में शामिल हुआ था। नीतीश कुमार इस पर स्पष्टीकरण दें। मुख्यमंत्री यहां तक
कि ठाकुर के घर जा चुके हैं। जनता सब देख रही है। मैं लोगों से कहना चाहता
हूं कि क्या वे एक ऐसा नेता चुनेंगे जिसने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी हो?
बिहार में राक्षसराज आ गया है।"
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope