• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सदन को अपमानित कर रहे हैं राहुल गांधी - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Rahul Gandhi is insulting Parliament: Anurag Thakur - India News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर सदन का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल उस सदन को अपमानित कर रहे हैं जहां उनके परिवार के 4-4 पीढ़ियों को आने का अवसर मिला। राहुल गांधी द्वारा संसद भवन को म्यूजियम बना देने के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो संसद आना पसंद नहीं करते। सदन चल रहा हो तो भी चर्चा में भाग नहीं लेते। सदन से भागने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां लोक सभा से लेकर राज्य सभा में प्रश्नकाल से लेकर बाकी विधेयकों पर चर्चा हो रही है, वहीं कुछ लोग सदन को कम समय देकर बाहर आकर देश को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। हंगामे के बीच सदन से बिल पास करवाने के राहुल गांधी के आरोपों पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार तो हर बिल पर गहराई से चर्चा करवा रही है, लेकिन उन्हें यूपीए सरकार के कार्यकाल को याद करना चाहिए जब सांसदों को उठाकर सदन के बाहर फेंक दिया गया था और हंगामे के बीच ही राज्यों को बनाने जैसा बिल पास करवाया जाता था। ( आईएएनएस )

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi is insulting Parliament: Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anurag thakur, rahul gandhi is insulting parliament, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved