• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस और भाजपा अध्यक्ष आज मध्य प्रदेश में, करेंगे जनसभाएं संबोधित

Rahul Gandhi and Amit Shah will address rallies in madhya pradesh today - India News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार जोर पकडऩे लगा है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। दोनों यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सीहोरा और शहडोल संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

इसी तरह भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह भी खजुराहो संसदीय क्षेत्र के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में सती की मडिय़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। देश के आम चुनाव के चौथे चरण और मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने वाला है। यहां 29 संसदीय क्षेत्र हैं। मंगलवार से राज्य में चुनावी सभाओं का दौर तेज होने वाला है।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi and Amit Shah will address rallies in madhya pradesh today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, amit shah, address rallies, madhya pradesh, congress, bjp, bhopal, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved