• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वायुसेनाध्यक्ष के बंगले के बाहर राफेल तैनात, सामने है कांग्रेस मुख्यालय

Rafale Replica Put Up Outside IAF Chiefs Home, Next To Congress Office - India News in Hindi

नई दिल्ली। लड़ाकू विमान राफेल की एक प्रतिकृति एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ के सरकारी आवास के बाहर रखी गई है, जिसका मुंह सीधा 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की तरफ है। धनोआ के बंगले के बाहर सुखोई एसयू-30 मॉडल को हटाकर राफेल की प्रतिकृति रखी गई है।

वायुसेना प्रमुख का सरकारी आवास 23 अकबर रोड है। इसके ठीक सामने कांग्रेस का मुख्यालय है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे चुनावी मुद्दा बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीत सरकार राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर एक बड़े राजनीतिक विवाद में आ गई, जिसे विपक्ष ने एक मुद्दा बनाया, खासतौर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सौदे में अपने प्रभाव का उपयोग करने का आरोप लगाया।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rafale Replica Put Up Outside IAF Chiefs Home, Next To Congress Office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rafale, rafale replica put up outside iaf chiefs home, congress office, india news, india news in hindi, rahul gandhi, sonia gandhi, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved