• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सोशल मीडिया पर दस्तक देंगी प्रियंका, चुनाव में जोर शोर से करेंगी प्रचार

नई दिल्ली। कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश से सक्रिय राजनीति में उतारीं जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही फेसबुक और ट्विटर के जरिए सोशल मीडिया पर दस्तक दे सकती हैं। वह अब तक सोशल मीडिया से दूर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका चार फरवरी को लखनऊ के एक बड़े कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी) का पदभार औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगी। उसके बाद वह आम लोगों, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर दस्तक देंगी।

अपनी परंपरावादी सोच से आगे बढ़ते हुए कांग्रेस अब तेजी से सोशल मीडिया के महत्व को समझ रही है और इस पर सक्रिय भी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तर्ज पर कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया सेल बना लिए हैं और उसके अधिकतर नेता फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हैं और खुद इसमें सबसे आगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आते हैं जिनके अर्थपूर्ण ट्वीट कई बार चर्चा में रहते हैं। देश की लगभग 50 करोड़ आबादी की इंटरनेट तक पहुंच को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपना रवैया बदला है।

प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से राजनीति के गलियारों के भीतर और बाहर काफी चर्चा है। कांग्रेस उनकी इस छवि का सोशल मीडिया के जरिए लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका पहले फेसबुक से जुड़ेंगी और उसके बाद ट्विटर पर दस्तक देंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Gandhi Vadra May Soon Login To Social Media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka gandhi vadra, priyanka gandhi, priyanka gandhi login to social media, rahul gandhi, congress, bjp, 2019 lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved