• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उत्तराखंड में विभागों का बंटवारा, जानें: किसको क्या मिला

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शपथग्रहण के 5 दिन बाद आखिरकार अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। रावत ने इस लिस्ट को राज्यपाल के पास भेज दिया। सीएम ने गृह मंत्रालय के साथ-साथ पावर, स्वास्थ्य, पब्लिक वेलफेयर डिपार्टमेंट समेत कुछ अन्य विभाग अपने पास रखे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय का काम दिया गया है।

प्रकाश पंत के पास वित्त, एक्साइज, कमर्शियल एवं एंटरटेनमेंट टैक्स डिपार्टमेंट रखे गए हैं। यशपाल आर्या को ट्रांसपोर्ट, सोशल वेलफेयर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया। मदन कौशिक को शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। हरक सिंह रावत के जिम्मे फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट रहेगा। अरविंद पांडे को शिक्षा मंत्रालय, युवा कल्याण और पंचायती राज विभाग का काम सौंपा गया है। वे विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ और संस्कृत शिक्षा डिपार्टमेंट का काम देखेंगे। सुबोध उनियाल कृषि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।

रावत कैबिनेट पर एक नजर

-त्रिवेन्द्र सिंह रावत (मुख्यमंत्री)
: गृह, गोपन,कार्मिक, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन, सैनिक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, नियोजन, औद्योगिक विकास, एमएसएमई, खाद्य आपूर्ति, खादी ग्रामोद्योग।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-portfolio distribution ministers uttarakhand govt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttarakhand cm, uttarakhand govt, trivendra singh rawat, power, health, pwd, prakash pant, finance ministers , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved