• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दंगे के नाम पर छावनी में तब्दील गलियों में रात भर दौड़ती रही पुलिस, एक गिरफ्तार

अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। होली के दूसरे दिन रंग लगाने को लेकर दो समुदायों में हुई कहासुनी के बाद देर शाम फिर से सत्ती चौराहा और मीनापुर के विरोधी गुट के लड़कों में टकराव हो गया। अफवाह फैला दी गई कि दो समुदायों के बीच दंगा हो गया। सुरक्षा व्यवस्था में पहले से लगी फोर्स ने एक वर्ग विशेष के युवक को गिरफ्तार कर लिया । जिसके बाद युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। आलम यह रहा कि पूरी रात शहर कि इन गलियों को छावनी में तब्दील रखा गया और बार बार बवाल की अफवाह पर पुलिस दौड़ती रही। एसएसपी ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले कई अराजकतत्वों की पहचान कर ली गई है । उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।मंगलवार से चल रही है उठापटक इलाहाबाद के सत्ती चौराहा और मीनापुर में वर्ग विशेष के युवक को रंग लगाने पर मारपीट हो गई थी। कुछ लोगों ने मामले को तूल देकर इस साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश की, लेकिन पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर सख्ती से शांति व्यवस्था कायम की गई । लेकिन बुधवार की शाम फिर से हो हल्ला शुरू हो गया । पुलिस ने फिर से डंडा पटक कर लोगों को दौड़ाया तो लोग जय श्री राम के जयकारों के साथ उत्तेजित हो उठे। हालांकि मौके पर आरएएफ बुलाते हुये पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।शाम को भिड़ गये युवक सबकुछ ठीक चल रहा था कि सत्ती चौरा मुहल्ले में बुधवार शाम दो गुटों के बीच फिर से मारपीट ने तनाव बढा दिया। फिर बार बार अफवाह उड़ती रही कि दो समुदायों के बीच बवाल हो गया । हालांकि इलाके में पुलिस और पीएसी की टुकड़ियां गश्त करती रहीं और लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की जाती रही। आलम यह रहा कि आधी रात तक पुलिस का गश्ती दल कभी इधर तो कभी उधर भागता रहा।दर्ज हुआ मुकदमा
दो गुट में मारपीट के बाद डकैती और जान से मारने के प्रयास के आरोप में अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस दर्ज मुकदमे के आधार पर यूसुफ नाम के लड़के को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद यूसुफ के परिवार और मुहल्ले की महिलाओं ने शहर कोतवाली के बाहर पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।जिससे वहां जाम लग गया। परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए डकैती की धारा लगाकर युसूफ को जेल भेज दिया मगर उनकी नहीं सुनी जा रही है। झगड़े को डकैती बताया जा रहा है।पैदल फ्लैग मार्च
दो गुटों में दुबारा टकराव की नौबत नहीं आये इसके लिये अधिकारियों ने इलाके में फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। साथ ही हर गली व नुक्कड़ पर पुलिस पीएसी का पहरा बिठाया गया है । आधी रात के बाद भी इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स गश्त करती रही। आज भी पुलिस बल की मुस्तैदी बनी हुई है । अफसरों ने फोर्स के साथ सत्ती चौरा, मीनापुर और आसपास के मुहल्लों में रूट मार्च करने का आदेश दिया है ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police duty at all night one arrested in allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, duty, at all night, one arrested, allahabad , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved