• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हरियाणा हिंसा पर PM ने तोड़ी चुप्पी, हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिलेगी...

नई दिल्ली। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा हिंसा सहित कई मुद्दों पर बात की। 35वें मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा समेत कई राज्यों में हुई हिंसा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले और हिंसा की राह पर चलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत दोषियों को सजा मिलेगी। एक तरफ देश उत्सवों में डूबा हुआ है और दूसरी तरफ से हिन्दुस्तान के किसी कोने से जब हिंसा की खबरें आती हैं तो देश को चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, हमारा देश बुद्ध और गांधी का देश है, देश की एकता के लिए जी-जान लगा देने वाले सरदार पटेल का देश है । सदियों से हमारे पूर्वजों ने सार्वजनिक जीवन-मूल्यों को, अहिंसा को स्वीकार किया हुआ है। मोदी ने कहा, अहिंसा परमो धर्म हम बचपन से सुनते आएं हैं। मैंने लाल किले से भी कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी। पीएम ने कहा, आस्था के नाम पर कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। डॉ. बाबा साहब आंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया है उसमें हर व्यक्ति को न्याय पाने की हर प्रकार की व्यवस्था है। 30 करोड़ जनधन खातों में 65,000 करोड़ रुपये जमा
मोदी ने कहा कि बीते तीन सालों में 30 करोड़ परिवार प्रधानमंत्री जन धन योजना से जुड़े हैं और उनके खातों में 65,000 करोड़ रुपये जमा हुए। 28 अगस्त को जन धन योजना के तीन साल पूरे हो जाएंगे। मोदी ने कहा, हमने 30 करोड़ नए परिवारों को इससे जोड़ा है, उनके नए खाते खोलें हैं। यह संख्या कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। गरीब देश की अर्थव्यवस्था के मुख्यधारा का हिस्सा बन चुके हैं और गरीब धन बचा रहे हैं और इसके साथ आने वाली सुरक्षा को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यदि पैसा हाथ में रहता हैं तो ज्यादा खर्च करने की इच्छा होती है। आज संयम का माहौल है। गरीब आदमी महसूस करता है कि जो पैसा उसने बचाया है वह उसे अपने बच्चे या किसी अच्छे उद्यम में लगाएगा। रुपये कार्ड ने गरीब की गरिमा को बढ़ाया है। गरीबों ने बैंकों में 65,000 रुपये जमा किए हैं। यह उनकी बचत है और भविष्य में उनके ताकत का स्रोत है।
गरीबों को मिल रहा बीमा योजनाओं का लाभ
मोदी ने कहा कि गरीब लोग बीमा योजनाओं- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से फायदा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों युवाओं को मुद्रा योजना के तहत कर्ज मिल रहा है। इससे उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में सहायता मिली है और उन्होंने रोजगार के मौके पैदा किए हैं।
मोदी ने युवाओं को दी बाहर मैदान में खेलने की सलाह
मोदी ने रविवार को युवाओं से अपने कंप्यूटर से चिपके रहने के बजाय बाहर मैदान में जाकर खेलने की सलाह दी। मोदी ने कहा कि प्ले स्टेशन खेलने से कहीं अधिक बेहतर प्लेइंग फील्ड जाकर खेलना है। मोदी ने चिता जाहिर की कि आज की पीढ़ी के युवा वास्तविक खेल खेलने से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक खेल को महत्व दे रहे हैं। कंप्यूटर के इस युग में मैं युवा पीढ़ी से आग्रह करूंगा कि मैदान में जाकर खेलना, वीडियो गेम खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने यह बात 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के संदर्भ में कही, जिसे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है।
छोटे दुकानदारों से मोलभाव नहीं करें
मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं या ऑटोरिक्शा चालकों से छोटी रकम को लेकर मोलभाव नहीं करें। छोटे दुकानदारों से मोलभाव करने वाले लोग रेस्तरां में बिल का भुगतान करने में संकोच नहीं करते। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं। जब हम शोरूम में साड़ी खरीदने जाते हैं, तो हम मोलभाव नहीं करते। लेकिन जब बात गरीबों की आती है तो हम मोलभाव करने से खुद को नहीं रोक पाते। लोगों को सब्जी विक्रेताओं, छोटे दुकानदारों, ऑटोरिक्शा चालकों और यहां तक कि मेहनतकश लोगों से मोलभाव करने की आदत है। दो या पांच रुपये से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन क्या किसी ने सोचा कि इस तरह की छोटी बड़ी आदतों से गरीबों को कितनी चोट पहुंचती है। मोदी ने कहा, क्या आपने कभी सोचा है कि गरीब व्यक्ति किस पीड़ा से गुजरता है। गरीब लोगों को ठेस पहुंचती है जब उन्हें एहसास होता है कि उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़ा किया जा रहा है।
शिक्षक दिवस पर टीच टू ट्रांसफॉर्म मंत्र से आगे बढ़े

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi Mann ki Baat: Full text
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mann ki baat, prime minister, narendra modi, modi government, gurmeet ram rahim singh, dera sacha sauda chief, haryana violence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved