• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

युवा IAS अफसरों को मोदी का मंत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को युवा आईएएस अधिकारियों को बदलाव को स्वीकार न करने वाली रूढिग़त मानसिकता छोडऩे और भारतीय प्रशासनिक प्रणाली को नए भारत की ऊर्जा से भरने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने सहायक सचिवों के पहले सत्र में 2015 बैच के आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश की प्रगति को लेकर टिप्पणी की, जो प्रधानमंत्री के अनुसार आजादी के बाद से दूसरों की अपेक्षा पीछे रह गई है। एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के बाद आजादी पाने वाले देशों को भारत की अपेक्षा संसाधनों की कहीं अधिक कमी झेलनी पड़ी, इसके बावजूद उन देशों ने विकास की नई ऊंचाइयां छू ली हैं। मोदी ने कहा कि बदलाव लाने के लिए साहस की जरूरत होती है और विभाजित प्रशासनिक ढांचा अधिकारियों को अपनी सम्मिलित सर्वोच्च क्षमता से प्रदर्शन करने से रोकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, व्यवस्था में सुधार के लिए गतिमान बदलाव की जरूरत है। उन्होंने युवा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे प्रशिक्षण के शुरुआती तीन महीनों में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुक्त होकर बात करें ताकि व्यवस्था को उनकी सम्मिलित ऊर्जा और नए विचारों का तथा वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi gives new mantra to young IAS officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, narendra modi, pm modi, new mantra, young ias officers\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved