गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 8 सितंबर को गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह वडोदरा के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 35,200 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ ही नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसमें केंद्र सरकार के 32,606 करोड़ रुपए से अधिक के और राज्य सरकार के 2597 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री केंद्र और राज्य सरकार के कुल 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। केंद्र सरकार के 32,606 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 1840 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं।
एनएचएआई के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें एनएच-48 के वडोदरा-सूरत सेक्शन में तापी और नर्मदा नदी पर 907.39 करोड़ रुपए के खर्च से मुख्य पुल सहित संरचना का निर्माण कार्य, 686.15 करोड़ रुपए के खर्च से कामरेज-चलथाण सेक्शन के छह लेन केरेजवे का कार्य तथा 187.11 करोड़ रुपए के खर्च से एनएच-53 पर आभवा, मिंढाला और खजोद जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर्स का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा, एनएच-48 पर कंडारी चौकड़ी और लुवारा पाटिया में 59.90 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित छह लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय रेलवे के तहत 30,766 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 20,703 करोड़ रुपए के खर्च से पश्चिमी समर्पित माल-ढुलाई गलियारा (डब्ल्यूडीएफसी) के तीन खंडों- न्यू साणंद (एन)-न्यू मकरपुरा (138 किमी), न्यू उमरगाम-न्यू सफाळे (86 किमी) और न्यू सफाळे-न्यू जेएनपीटी (102 किमी) का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही, 8885 करोड़ रुपए के खर्च से वडोदरा-रतलाम के बीच 259 किमी लंबे तीसरे और चौथे रेलवे ट्रैक के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
इसके अलावा, अन्य रेलवे लाइनों के गेज कन्वर्जन और डबलिंग के कार्यों का लोकार्पण तथा वडोदरा-टांडा रोड के बीच नई ट्रेन और डब्ल्यूडीएफसी पर मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
वडोदरा में गुजरात सरकार के 2597 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, गृह विभाग, आईएमडी-जीआईडीसी, पंचायत और ग्राम विकास विभाग (आरडीडी), बंदरगाह और परिवहन विभाग, सड़क एवं भवन विभाग, शहरी विकास विभाग तथा जलापूर्ति विभाग के विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
शहरी विकास विभाग के तहत गुजरात को कुल 916.38 करोड़ रुपए के खर्च से 8 प्रोजेक्ट की भेंट मिलेगी। इसमें 523.59 करोड़ रुपए के खर्च से वडोदरा रिंग रोड के दूसरे चरण के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, वडोदरा महानगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण (वुडा) की सीमा में पूर्व क्षेत्र के 11 गांवों के लिए 203.77 करोड़ रुपए के खर्च से फिल्टर प्लांट, पानी का टैंक, पाइपलाइन, वितरण व्यवस्था, भूमिगत सम्प तथा पम्पिंग स्टेशन सहित विभिन्न ढांचागत सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, भायली टीपी-3 और टीपी-4 क्षेत्रों में एलिवेटेड टंकी, भूमिगत सम्प, फीडर लाइन और पम्पिंग मशीनरी सहित अन्य सुविधाओं, आजवा सरोवर में 150 एमएलडी क्षमता के पोंटून का निर्माण, वडोदरा शहर के विभिन्न जंक्शनों पर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की सुविधा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आवासों जैसे विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।
ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के अंतर्गत महिसागर जिले के कडाणा डैम के जलाशय पर 489.20 करोड़ रुपए के खर्च से 110 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, वडोदरा और सूरत में कुल 94.58 करोड़ रुपए के ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा। इन विकास कार्यों के परिणामस्वरूप राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को और गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत राज्यभर में 236.10 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित 13,888 आवास इकाइयों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा, सड़क एवं भवन विभाग के तहत महिसागर नदी पर 150 करोड़ रुपए के खर्च से नया मेजर ब्रिज, वात्रक नदी पर 74.10 करोड़ रुपए के खर्च से मेजर ब्रिज तथा नडियाद-डाकोर-पाली मार्ग पर हाई-लेवल मेजर ब्रिज का निर्माण शामिल है।
पीएम मोदी आणंद में नए बस स्टेशन के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। वे नवसारी के एरू पीएचक्यू में विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, आईएमडी-जीआईडीसी के दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें झघड़िया-कांटियाजळ पाइपलाइन का नवीनीकरण तथा सावली जीआईडीसी में सड़क चौड़ीकरण और रिसर्फेसिंग के कार्य शामिल हैं। जलापूर्ति विभाग के तहत तापी जिले के सोनगढ़ क्षेत्र में 214.52 करोड़ रुपए के खर्च से तीन ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता (आरडब्ल्यूएसएस) पैकेज का लोकार्पण किया जाएगा।
बता दें कि वडोदरा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवसारी का भी दौरा करने वाले हैं।
--आईएएनएस
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, 'केबीसी' में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
खोह नदी के तट पर बसा सिद्धबली मंदिर, मनोकामना पूरी होने पर तोड़ते हैं नारियल
मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने नाना पाटेकर के निधन की दी जानकारी, कहा-अस्पताल में मृत लाए गए थे
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
जीवंत अभिनय की श्रेष्ठ मिसाल थे नाना पाटेकर, परदे पर छा जाता था किरदार
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख 
सीईसी विवाद: विपक्ष ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, द्रौपदी मुर्मु ने वोट चोरी के आरोप पर मांगा सबूत

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस की हाई लेवल बैठक, 20 जोन में बांटी गई नई दिल्ली

नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, हसीरानी रथ ने बनाया रिकॉर्ड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 09/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope