• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BJP के स्थापना दिवस पर PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

PM Modi to address workers on BJP foundation day - India News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान भाजपा के स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन का मूलमंत्र बताएंगे। बताया जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से यह संबोधन सुबह 10:30 बजे से होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने बूथ लेवल तक स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां की हैं, ताकि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन बूथ स्तर के कार्यकर्ता सुन सकें।

स्थापना दिवस के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और केंद्र की मोदी सरकार के कार्यो को गिनाएंगे। उत्तर प्रदेश में इस वक्त पंचायत चुनाव की सरगर्मी है। ऐसे में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खास तैयारियां की हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर बड़े से छोटे स्तर के नेता व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi to address workers on BJP foundation day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, bjp foundation day, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved