• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाहर निकले पीएम मोदी, त्रिशूल के साथ दिखा अलग रूप

PM Modi came out after offering prayers at Kashi Vishwanath temple showed a different look with the trident - India News in Hindi

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। इस दौरान वह रोडशो खत्म करने के बाद सीधे बाबा विश्‍वनाथ के दरबार में पहुंचे। उन्होंने बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह बाहर निकले तो उनके हाथों में त्रिशूल नजर आया। पीएम मोदी ने 30 मिनट तक बाबा विश्‍वनाथ की पूजा की। मंदिर के पुजारी ने पीएम मोदी को आशीर्वाद स्वरूप रूद्राक्ष और फूलों की माला पहनाई। पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ की पूजा विधि विधान से की। बाबा को दूध और गंगाजल भी चढ़ाए। उन्हें अर्चक ने त्रिपुंड लगाया। बाबा विश्‍वनाथ का दर्शन कर लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकल गए। काशी विश्‍वनाथ मंदिर के बाहर भारी संख्या में लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते नजर आए।
इसके पहले पीएम मोदी काशी विश्‍वनाथ धाम पहुंचे। पीएम मोदी के मंदिर पहुंचते ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने झूमकर नृत्य किया। मोदी-मोदी की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi came out after offering prayers at Kashi Vishwanath temple showed a different look with the trident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, kashi vishwanath, election2024, new look, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved