• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

देश के छात्रों के लिए किताब लिखेंगे PM मोदी, बताएंगे-क्या करें एग्जाम के बाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के युवाओं के लिए किताब लिखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह किताब साल के अंत तक मार्केट में आ जाएगी। इस किताब में मोदी एग्जाम स्ट्रेस, एग्जाम के बाद क्या करें और चरित्र निर्माण जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन नाम का एनजीओ इस किताब में टेक्नोलॉजी और नॉलेज पार्टनर है। प्रकाशक पेंग्विन रैंडम हाउस ने सोमवार को कि इस किताब को कई भाषाओं में प्रकाशित किया जाएगा। इस किताब के इस साल के अंत तक मार्केट में आने की उम्मीद है। किताब में ऐसे कई मुद्दों पर बात होगी, जो सीधे देश के युवाओं से जुड़े हैं। खास तौर पर 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए किताब में काफी कुछ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीद है कि इस किताब के जरिए वह छात्रों के दोस्त बन जाएंगे और परीक्षा की तैयारियों में उनकी मदद भी कर सकेंगे। किताब का मुख्य बिंदु होगा ज्ञान को अंकों से ज्यादा प्राथमिकता देना क्यों जरूरी है और भविष्य के लिए कैसे जिम्मेदारियां तय की जाएं।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद आया आइडिया
इस किताब को लिखने का विचार खुद पीएम मोदी की तरफ से आया है। मन की बात कार्यक्रम को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बाद मोदी ने उन सभी विचारों को एक किताब के जरिए सबके सामने रखने का मन बनाया है, जो सीधे-सीधे देश के युवा से जुड़े हैं। प्रकाशक की मानें तो पीएम मोदी ने कहा, मैंने ऐसे मुद्दे पर लिखने का फैसला लिया है जो मेरे मन के बेहद करीब है। जो युवाओं को वर्तमान के प्रति जिम्मेदार और भविष्य के लिए सजग बनाता है।
पीएम के विचारों को छापना सौभाग्य की बात

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi book to be out later this year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, narendra modi, write, book, youth, examination stress, exams, penguin random house, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved