• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीर अशरफ मियां कल आएंगे बाड़मेर

Pire Ashraf will come tomorrow at Barmer - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। ऑल इण्डिया उलेमा व मसाईख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीर सैय्यद अशरफ मिया 18 मार्च को बाड़मेर आएंगे। वे जिलानी नगर में होने वाले दुआ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलानी जमात के सदर हाजी इदरीश ने बताया कि दुआ कार्यक्रम के बाद देरासर में अशरफ मियां के इस्तकबाल का जलसा होगा। उन्होंने बताया कि पीर सैय्यद अशरफ मिया ने दुनियाभर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान का आगाज किया था। गौरतलब है कि अशरफ मिया हाल ही में सम्पन्न हुई वल्र्ड सूफी कॉन्फ्रेंस में विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आमंत्रित किए गए थे। यहीं से मियां अशरफ ने विश्वभर में आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। अशरफ मिया इस्लामिक विद्वान हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। उन्होने वल्र्ड सूफी कॉन्फ्रेंस दिल्ली में आयोजित की थी, जिसमें दुनियाभर के इस्लामिक धर्मगुुर शामिल हुए थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pire Ashraf will come tomorrow at Barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pire ashraf, will come, tomorrow, at barmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved