नई दिल्ली। पेट्रोल पंप डीलर 13 अक्टूबर को एक दिन की हड़ताल पर जाने वाले थे। लेकिन, सरकारी तेल कंपनियों की सख्त चेतावनी के बाद शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली है। देश की जनता के लिए ये अच्छी खबर है कि अब 13 अक्टूबर को पेट्रोल पंप बंद नहीं रहेंगे। पेट्रोल पंप डीलरों के तमाम संगठनों ने नई मार्केटिंग गाइडलाइन्स के खिलाफ 13 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया था। लेकिन, तेल कंपनियों ने हड़ताल को लेकर सख्त चेतावनी दी थी जिसमें कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करना भी शामिल था। इसके बाद पेट्रोल पंप डीलरों ने हड़ताल वापस ले ली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिए जाने की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि तीनों तेल कंपनियों के मार्केटिंग डायरेक्टर ने हमसे हड़ताल पर न जाने की अपील की थी, इसलिए हम उनकी अपील को देखते हुए हड़ताल वापस ले रहे हैं। हालांकि, यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट ने 27 अक्टूबर से खरीद-बिक्री पर अनिश्चितकालीन रोक लगाने की भी धमकी दी है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope