नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने गुरूवार रात से पेट्रोल के दाम में1.12 रूपये
और डीजल के दाम में 1.24 रूपये की कटौती का ऎलान किया है। नई दरें शुक्रवार
सुबह से लागू होंगी।
सरकार शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्केट के अनुसार हर रोज
बदलाव का फैसला लागू करने जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि अभी तक कीमतों में बदलाव हर 2 हफ्ते बाद आधी रात को हो रहा
था। शुक्रवार से हर रोज बदलने वाली कीमतों की जानकारी सभी पेट्रोल पंपो पर
मिलेगी।
ग्राहक एसएमएस और इंडियन ऑइल कोर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की मोबाइल ऎप के
जरिए भी यह जानकारी पा सकेंगे।
ऎप के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को आईओसीएल की ऎप में
लोकेट अस टैब दबाना होगा। इसके बाद उन्हें मैप में आसपास स्थित पेट्रोल पंप
दिखेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope