• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक दिन की स्थिरता के बाद फिर घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

Petrol, diesel prices reduced again after one day of stability - India News in Hindi

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल की कीमत दिल्ली और मुंबई में 17 पैसे जबकि कोलकाता में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर घट गया है। बीते 12 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.31 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.65 रुपये, 77.26 रुपये, 80.25 रुपये और 77.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 67.86 रुपये, 70.22 रुपये, 71.15 रुपये और 71.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petrol, diesel prices reduced again after one day of stability
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol, diesel, prices reduced, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved