नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी बढ़ोत्तरी हुई। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल में 16 से पैसे की तेजी दर्ज की गई। शनिवार को पेट्रोल के रेट में 13 पैसे और डीजल में 10 पैसे की वृद्धि हुई। लगातार तीसरे दिन कीमत बढऩे के बाद दिल्ली में पेट्रोल 75.98 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजधानी में शनिवार को डीजल 67.76 रुपए प्रति लीटर रहा। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। दरअसल, तेल कंपनियों के मुनाफे पर लगातार बढ़ते बोझ ने कीमतों में इजाफा करने को मजबूर किया है। डॉलर के मुकाबले रुपए में आई कमजोरी से तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है।
चार महानगरों में पेट्रोल के दाम...
शहर दाम (प्रति लीटर)
दिल्ली 75.98 रुपए प्रति लीटर।
मुंबई 83.37 रुपए प्रति लीटर।
कोलकाता 78.66 रुपए प्रति लीटर।
चेन्नई 78.85 रुपए प्रति लीटर।
चार महानगरों में डीजल के भाव...
दिल्ली 67.76 रुपए प्रति लीटर।
मुंबई 71.90 रुपए प्रति लीटर।
कोलकाता 70.31 रुपए प्रति लीटर।
चेन्नई 71.52 रुपए प्रति लीटर।
ईरान पर अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगाने के बाद बाजार में ऑयल सप्लाई में कमी आने की आशंका है। इस कारण क्रूड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, ओपेक देशों ने हाल ही में रोजाना 10 लाख बैरल ज्यादा तेल सप्लाई का ऐलान किया था। लेकिन इतने से तेल की मांग पूरी नहीं हो पाएगी। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope