• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेल के दामों में गिरावट जारी, जानें क्या हैं आज के दाम

Petrol, diesel prices continue to fall in Delhi - India News in Hindi

नई दिल्ली। तेल के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे और डीजल की कीमत में 36 पैसे की कटौती की, इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.49 रुपए प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 33 पैसे की कटौती के साथ 78.8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.33 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। तेल के दामों में लगातार हो रही कटौती से गुरुवार को डीजल 3 महीने के निचले स्तर और पेट्रोल 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी 16 अगस्त से शुरू हुई थी. उस समय दिल्ली में पेट्रोल का भाव 77.14 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 84.58 रुपए प्रति लीटर था। गुरुवार सुबह डब्लूटीआई क्रूड 50.67 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 59.29 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। दिल्ली, मुंबई के अलावा देश के अन्य महानगरों में भी तेल की कीमतों में गिरावट हुई। गुरुवार को चेन्नई में पेट्रोल 76.01 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 75.24 और बेंगलुरु में 73.81 रुपए प्रति लीटर हो गया।
गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.57 रुपए प्रति लीटर था। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर से 10 रुपए से ज्यादा घटा है। चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चला गया था। वहीं, डीजल का भाव दिल्ली में 17 अक्टूबर को 75.69 रुपए प्रति लीटर के उच्च स्तर पर जाने बाद सात रुपए से ज्यादा कम हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petrol, diesel prices continue to fall in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol, diesel prices, fuel prices, petrol prices, petrol and diesel prices, petrol diesel prices, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved