• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिता की डाट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई फांसी

PessimisticSchoolgirl hanging in Kanpur Barra Police Station Area - Kanpur News in Hindi

कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में बीए की छात्रा को पिता डाट इतनी बुरी लग गई कि उसने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिश्तेदार के घर से लौटी मां ने बेटी का शव पंखे से लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बर्रा 5 निवासी नगर निगम संविदा कर्मी विनोद कुमार की बेटी साक्षी उर्फ गौरी (19) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता के मुताबिक मंगलवार सुबह बेटी को पढ़ाई की बात करते हुए डाट दिया। जिसके बाद वह काम करने के लिए चले गये थे। घर में पत्नी सुमित्रा दोपहर रिश्तेदार के घर चली गई थी। इसी बीच दोपहर बेटी ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। रिश्तेदार के घर लौटी मां ने बेटी का शव पंखे से लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बर्रा इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि पिता की डाट से क्षुब्ध होकर छात्रा के आत्महत्या का कारण सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PessimisticSchoolgirl hanging in Kanpur Barra Police Station Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pessimistic, schoolgirl, hanging, kanpur, barra, police station area, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved