नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अपरिपक्व बयानों की वजह से लोग उन्हें पप्पू कहते हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महिलाओं को महत्व नहीं देता। उसने सवालिया लहजे में कहा था, किसी ने आरएसएस की शाखा में किसी महिला को जाते देखा है? मैंने तो नहीं देखा..वहां हाफपैंट पहने लोग रहते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी ने न्यूज18 इंडिया से कहा, राहुल गांधी के इन्हीं बयानों से लोगों को लगता है कि वह परिपक्व नहीं हैं और इसीलिए लोग उन्हें पप्पू कह देते हैं। उन्होंने कहा, राहुल पप्पू हैं, मंदिरों में जाना एक ढोंग है। लोग सब समझते हैं। राहुल अपनी बुद्धि और विवेक से काम करने में असक्षम हैं। उनके सिपहसालार जो बताते हैं, शहजादे वही करते हैं।
योगी ने आगे कहा, इस देश की सनातन संस्कृति और परंपरा की क्षति कांग्रेस और उनके नेतृत्व ने की है आज देश में आतंकवाद, नक्सलवाद है वह कांग्रेस की ही देन है। राहुल मंदिरों में जाकर भले ही ढोंग करें, लेकिन उन्होंने अमेरिका के राजदूत के सामने हिंदू संस्कृति, हिंदू संगठनों और इशरत जहां के बारे में जो बातें कही थीं, लोग उसे नहीं भूलेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope