• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पार्टी कार्यकर्ता विशाखापट्टनम गैस लीक से प्रभावित लोगों की करें मदद : नड्डा

Party workers help people affected by Visakhapatnam gas leak: Nadda - India News in Hindi

नई दिल्ली। विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम में स्थित एलजी पॉलिमर कंपनी से जहरीली गैस रिसाव के मामले में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हादसे में प्रभावित लोगों की तुंरत मदद करने को कहा है। साथ ही नड्डा ने पार्टीजनों को हिदायत दी है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय प्रशासन की मदद करें। उन्होंने यह भी कहा है कि इस हादसे से उनको दुख हुआ है और वह भगवान से हादसे में घायल लोगों के जल्दी ही ठीक होने की कामना करते हैं। गौरतलब है कि एलजी पॉलिमर कंपनी फैक्ट्री से गैस लीक हुआ है। जिसकी वजह से करीब तीन किलोमीटर के दायरे में गैस लीक का असर देखा जा रहा है। 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कई वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच विशाखापट्टनम हादसे को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रधानमंत्री कार्यालय में एक बैठक चल रही है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के साथ भी बात की है और ट्वीट कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Party workers help people affected by Visakhapatnam gas leak: Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: party workers help people affected visakhapatnam gas leak jp nadda, vizag gas leak, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved