नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर तोडा है। पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। शनिवार दोपहर को पाकिस्तानी सेना यहां मोर्टार दाग रही है। बता दें कि 14 मार्च को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के चक्कन दा बाग में दिन में 12 बजे व्यापार सुविधा केंद्र पर मोर्टार से पांच गोले दागे थे। हालांकि उस गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दें कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान की ओर से 4 मार्च को अखनूर सेक्टर में गांवों और अग्रिम भारतीय चौकियों पर करीब 4 घंटे गोलीबारी की गई थी। पाकिस्तानी सेना ने यह गोलीबारी 3 मार्च की देर रात करीब 3 बजे अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की थी। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद यह गोलीबारी सोमवार सुबह 6:30 बजे बंद हो गई थी।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope