• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरे पकडे

pakistan captures 100 indian fishermen - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने वाले 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान की मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के हवाले से कहा है कि भारतीय मछुआरों की 19 नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार एमएसए अधिकारियों ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय मछुआरों को पुलिस को सौंप दिया। अब सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान अक्सर एकदूसरे की समुद्री सीमाओं के उल्लंघन के आरोप में एकदूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरे लगातार पाकिस्तान की इंडस डेल्टा समुद्री इलाके में घुसपैठ करते रहते हैं। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-pakistan captures 100 indian fishermen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, captures, indian fishermen, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved