कानपुर। योगी सरकार में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री
सत्यदेव पचौरी ने कहा कि यह पहली बार देख जा रहा है कि कानपुर से दो कैबिनेट
मंत्री बने हैं। वह भी दोनों के पास उद्योग से संबंधित मंत्रालय है। ऐसे में हमारे
लिए यह चैलेंज है कि कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को वापस लाना है।
गोविन्द नगर से लगातार दो बार विधायक सत्यदेव पचौरी आदित्यनाथ योगी
सरकार में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के साथ खादी ग्रामोद्योग व रेशम उद्योग
मंत्री हैं। इनके अलावा सतीश महाना भी कैबिनेट मंत्री के रूप में औद्योगिक विकास
मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहें है। जिसके बाद से शहरवासी आशा भरी निगाहों से
देख रहें कि शहर का औद्योगि स्वरूप वापस लौटेगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री बनने के
बाद पहली बार सत्यदेव पचौरी शहर आये। मंत्री के आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर
स्वागत किया और दर्जनों जगह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा बैराज से
लेकर पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट तक मंत्री को पहुंचने में लगभग चार घंटे का समय
लगा। प्रेस वार्ता में शहरवासियों की भावनाओं को देखते हुए मंत्री ने कहा कि
कानपुर का औद्योगिक स्वरूप कमजोर होना पिछली सरकारों की नाकामी का प्रमाण है।
इसीलिए योगी सरकार ने यहां के खोये गौरव को वापस लाने के लिए दो
कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार के लक्ष्य
व शहरवासियों की अपेक्षाओं में शतप्रतिशत खरा उतरें और शहर को औद्योगिक क्षेत्र
में पुराने दिनों से भी आगे ले जायें। इस दौरान अलग-अलग जगहों में विधायिका नीलिमा
कटियार, महेश चन्द्र त्रिवेदी, अभिजीत
सांगा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, दिनेश
अवस्थी, अनीता गुप्ता, अजय अग्निहोत्री,
किरन तिवारी, पूनम कपूर, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील बजाज आदि मौजूद रहें।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope