भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार पर जमकर गुब्बार निकाला। विधायक रणधीर शर्मा और मुख्यमंत्री के बीच में कहा सुनी भी हुई जिससे माहौल गर्मा गया और दोनों तरफ से टकराव बढ गया। रणधीर शर्मा द्वारा अपने हल्के का पुलिस का एक मामला उठाए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह इसकी न्यायिक जांच करवाएंगे। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि विधायक अंटशंट बोलते हैं। विधायक ने कहा कि वह जो भी कह रहे हैं रिकाॅर्ड मेें है। [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
रणधीर ने गार्डों की भर्तियों मेें भी धांधली का मामला उठाते हुए सीएम से इसमें जांच की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश मेें माफिया राज चल रहा है और इसकी राजधानी बिलासपुर है। मुख्यमंत्री पर एक कंपनी से सांठगांठ का आरोप लगाने पर सीएम ने तलखी दिखाते हुए कहा कि वह इस पर मानहानि का दावा करेंगे। रणधीर ने कहा कि कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए धर्मशाला को राजधानी बनाने का कदम उठाया है। कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी चुनाव के समीप कांगड़ा को लेकर कांग्रेस ने वहां के लोगों को गुमराह किया है। कांगड़ा में विधानसभा की 16 सीटों को देखते हुए यह सब किया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिलासपुर से प्यार नहीं है, क्योंकि इस जिले की सीटें कम हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope