• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस्लाम की संवेदनशीलता को छूती है ‘पद्मावत’, मलेशिया में रिलीज पर रोक

Now ban on the release of Padmaavat in Malaysia - India News in Hindi

कुआलालंपुर। भारत में काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज हुई विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को अब ‘इस्लाम की संवेदनशीलताओं’ की चिंताओं के मद्देनजर मलेशिया के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने से रोक दिया गया है। मलेशिया के नेशनल फिल्म सेंसरसिप बोर्ड (एलपीएफ) ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की देश में रिलीज पर रोक लगा दी है। वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलपीएफ के अध्यक्ष मोहम्मद जामबेरी अब्दुल अजीज ने एक बयान में कहा कि फिल्म की कहानी अपने आप में चिंता का एक बड़ा विषय है क्योंकि ‘मलेशिया एक मुस्लिम बहुल मुल्क है।’ अजीज ने कहा, ‘‘फिल्म की कहानी इस्लाम की संवेदनशीलता को छूती है। यह अपने आप में मलेशिया, एक मुस्लिम बहुल मुल्क, में एक बड़ी चिंता का विषय है।’’ 16वीं सदी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी की रचना ‘पद्मावत’ पर आधारित इस फिल्म का देश में राजपूत संगठन राजपूत करणी सेना ने ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए काफी विरोध किया था। काफी मशक्कत के बाद फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो पाई। रिलीज के बाद फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ वर्गों द्वारा जौहर का महिमामंडन करने और अलाउद्दीन खिलजी को राक्षस जैसा क्रूर व्यवहार करते दिखाए जाने पर फिल्म की आलोचना की गई है। एलपीएफ के फैसले को लेकर मलेशिया के वितरकों द्वारा मंगलवार को अलग से गठित फिल्म अपील समिति में अपील किए जाने की उम्मीद है। फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now ban on the release of Padmaavat in Malaysia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: padmaavat, padmaavat ban in malaysia, sanjay leela bhansali, deepika padukone, ranveer singh, sensitivities of islam, malaysia national film censorship board, lpf, lpf chairman, mohd zamberi abdul aziz \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved