• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब शादी के बाद व्यस्क का अलग यूनिट के रूप में होगा पंजीकरण

Now after the marriage, the adult will be registered as a separate unit - Jaipur News in Hindi

जयपुर। परिवार में साथ रहने वाले व्यस्क सदस्य शादी के बाद अलग यूनिट माना जाएगा और भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में उसका अलग यूनिट के रूप में पंजीकरण किया जाएगा। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा में दी। उन्होंने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में परिवार में शादी के बाद व्यस्क को अलग यूनिट के रूप में पंजीकृत करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत परिवार की परिभाषा में वे सभी लोग शामिल होते है, जो सम्मिलित परिवार के रूप में रहते हैं। जो व्यक्ति परिवार से अलग हो जाता है, वह अलग यूनिट में पंजीकृत करने के लिए पात्र है एवं ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर अलग से कार्ड बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शहरी क्षेत्र में एसडीएम तथा ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ के यहां पात्र व्यक्ति पंजीकरण करा सकता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now after the marriage, the adult will be registered as a separate unit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now after the marriage, the adult, will be, registered, as a separate unit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved