• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेहरू के जन्मदिन नहीं, छोटे साहिबजादों की शहादत के दिन मने बाल दिवस : मनोज तिवारी

Not Nehru birthday, Children Day celebrated on the day of martyrdom of younger Sahibzadas: Manoj Tiwari - India News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों के बलिदान दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने की मांग की है। अभी तक देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, "14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसके पीछे अवधारणा रही है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। हमारे देश में बच्चों ने अनेक बलिदान दिए हैं और उनमें सर्वोत्कृष्ट बलिदान सिखों के दशम गुरु साहिब गुरुगोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोराबर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने दिया है। मेरे विचार में इन बहादुर बच्चों की शहादत की याद में उनके बलिदान दिवस को यदि बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो यह देश के सारे बच्चों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में काम करेगा।" मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में आगे लिखा है, "मेरा आपसे अनुरोध है कि बहादुर बच्चों के बलिदान और साहस को ध्यान में रखते हुए उनके शहादत के दिन प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की जाए।" -- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not Nehru birthday, Children Day celebrated on the day of martyrdom of younger Sahibzadas: Manoj Tiwari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manoj tiwari, nehru birthday, martyrdom of younger sahibzadas, children\s day, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved