• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कड़ी मेहनत से तैयार फसल का नहीं मिल रहा भाव, किसान निराश

Not getting a hard-harvested crop, farmers disappointed - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए पसीना बहाकर किसान खेतों में फसलें उगाता है, लेकिन जब उसे लेकर मण्डी पहुंचता है तो उसे केवल निराशा ही हाथ लगती है। ऐसा ही कुछ हाल है वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की कृषि उपज मण्डी का। यहां चने की फसल में बंपर पैदावार के बाद किसानों को उपज का भाव नहीं मिल पा रहा है। मण्डी में रोजना 800 से 1000 चने की बोरियों बिकने के लिए आ रही है, लेकिन सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने से किसानों को उचित मुल्य नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान निराश हो रहे हैं। अपनी चने की उपज को बेचने आए किसानों ने कहा कि इस बार अच्छी बरसात और मौसम के कारण चने की बंपर पैदावार हुई है, लेकिन हमने जितना सोचा था उतना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यहां पर चना मात्र 40 से 45 रुपए किलो के भाव से ही बिक रहा है, जबकि हमने जब बीज खरीदे थे तब 120 रुपए किलो का भाव था। जिसके कारण हमारी मेहनत ही हमें नहीं मिल पा रही है। अगर सरकार इसे समर्थन मूल्य से खरीदने लग जाए तो भाव बढ़ जाएगा। वहीं मण्डी के व्यापार संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद पोरवाल का कहना है कि चने की आवक तो बहुत अच्छी है और करीब रोजना 800 स 1000 बोरियां चने की आ रही है, लेकिन भाव नही मिलने से किसानों में निराशा है। वहीं भाव कम होने से खरीददार भी कम ही मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार यहां समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दे तो किसानों को राहत मिल सकती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not getting a hard-harvested crop, farmers disappointed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: not getting, a hard-harvested, crop, farmers, disappointed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved