• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

उफ्फ ये सर्दी..देश के साथ पूरे विश्व में पड़ रही है हांड कंपाने वाली ठंड

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त हाड़ गला देने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं, अमेरिका और यूरोप में बर्फीले तूफान ने कहर बरपाया। पूर्वी अमेरिका में करीब 11 दिन से हाड़ कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। यहां अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, यूरोप में बर्फीले तूफान एलियानोर ने बड़े पैमाने पर लोगों के लिए दिक्कतें पैदा की हैं। बर्फीले तूफान के कारण अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यातायात बुरी तरह बाधित हुआ है और हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है पूरा उत्तर प्रदेश जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है, वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत समूचे उत्तरी और पूर्वी भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर जारी है। जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के करगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चले जाने पर यह उत्तर भारत का सबसे सर्द स्थानों में रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को कोहरे की वजह से ट्रेनों व उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। राजधानी में सुबह दृश्यता 300 मीटर रही। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) पर कम दृश्यता की वजह से उड़ानों के संचालन में बाधा आई और कम से कम 15 उड़ानों में देरी हुई।


कोहरे के कारण 18 ट्रेनें रद्द


उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से रेलवे को 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 62 ट्रेनों के संचालन में देरी हुई व 20 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह 5.30 बजे दृश्यता 300 मीटर रही, जिसमें बाद में सुधार हुआ व सुबह 8.30 बजे यह दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।

अमेरिका में बम साइक्लोन का कहर

पूर्वी अमेरिका को बीते 10 दिनों से भीषण ठंड का सामना करना प़ड़ रहा है। इससे अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्लोरिडा में 30 साल में पहली बार बर्फबारी हुई। पूर्वी क्षेत्र में गुरवार को करीब 2,700 उ़ड़ानें रद्द हो गई। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में जो आने वाला संकट है, उसके मुकाबले यह ठंड कुछ भी नहीं है। देश का कुछ हिस्सा बर्फीले तूफान बम साइक्लोन की चपेट में आ गया है। अमेरिका के 90 फीसदी हिस्से में तापमान शून्य या उसके नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान फ्लोरिडा से शुरू होकर यूरोप चला जाएगा। ये अपने साथ भीषण ठंडी हवाओं के साथ बर्फ के अनगिनत टुकडों को लेकर चलेगा जिससे तापमान सामान्य से करीब 20 डिग्री तक कम हो जाएगा। नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि न्यूयॉर्क में 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बोस्टन में एक फीट तक बर्फबारी की आशंका है।


हालैंड में पहली बार समुद्री बैरियर बंद

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-North India in the grip of cold wave
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north india cold wave, north india in the grip of cold wave, weather change, cold wave, world weather news, dense fog in north india, germany, austria, delhi weather change, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved