• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू, शशि थरूर के प्रतिनिधि नामांकनपत्र लेने पहुंचे

Nomination for Congress President post begins, Shashi Tharoor representatives arrive to collect nomination papers - India News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अधिकृत प्रतिनिधि नामांकन पत्र लेने के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपने रिक्वेस्ट लेटर में नामांकन पत्र के पांच सेट देने की मांग भी की है। कांग्रेस नेता शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम इस चुनाव में सबसे आगे चल रहा है, जिनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि गांधी परिवार इस चुनाव में खड़ा नहीं हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब तक जहां दो नाम सामने आ रहे रहे थे, वहीं दो अन्य कांग्रेस नेता भी नामांकन पत्र लेने पहुंचे हैं और दोनों का दावा है कि उनके पास 10 प्रस्तावक हैं।
इनमें पहला उत्तरप्रदेश के संभल से आए विनोद साथी हैं और दूसरे हिमाचल के मंडी से आए लक्ष्मीकांत शर्मा हैं, हालांकि इन्हें नामांकन पत्र अभी तक नहीं दिया गया है।
दरअसल, अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब आज से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 सितंबर तक चलेगी। यानी जो भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है, वह पर्चा दाखिल कर सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख करेगा।
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर रखी गई है। वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। वोटिंग तभी होगी, जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। अगर एक मात्र प्रत्याशी होगा है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nomination for Congress President post begins, Shashi Tharoor representatives arrive to collect nomination papers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nomination for congress president post begins, shashi tharoor, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved