• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक संकट : कांग्रेस-JDS के बागी विधायक बोले-वापस नहीं लेंगे इस्तीफा

No question of going back to Bengaluru and withdrawing the resignations - India News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी संकट गहरा गया है। कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, जेडीएस के विधायक एच विश्वनाथ ने कहा है कि 14 विधायकों ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष केआर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा है और उनसे उन्हें स्वीकार करने का अनुरोध किया है। हालांकि, अध्यक्ष ने अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफा देने वाले विधायक बंगलुरु से मुंबई पहुंच गए हैं। कर्नाटक कांग्रेस-जद (एस) के 10 विधायक मुंबई के सोफिटेल होटल में ठहरे हैं।

कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक बोले- नहीं वापस लेंगे इस्तीफा...

इस बीच इस्तीफा दे चुके विधायक सोमशेखर ने मीडिया को मुंबई में संबोधित किया। उन्होंने कहा, हम 10 विधायक यहां हैं। हम लोग इस्तीफा दे चुके हैं। हम राज्यपाल को इसके बारे में बता चुके हैं। हम 10 साथ हैं। रामलिंगा और मुनीरत्ना और आनंद सिंह कल मुंबई आएंगे। सोमशेखर ने कहा, हम 13 विधायक अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे और न ही हम कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, हमने मुख्यमंत्री बदलने की मांग नहीं की।

इस बीच सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विधायकों की इस्तीफे की खबर सुनकर बीच में ही उन्होंने अपना अमेरिका दौरा छोड़कर भारत लौट आये हैं। जो आज शाम बेंगलुरु में जेडीएस की होने वाली बैठक में वे शामिल होने वाले है। जहां पर राज्य में गठबंधन सरकार पर मंडरा रहे संकट पर चर्चा की जाएगी।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अमेरिका से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। जिसके बाद वे एक विशेष विमान से बेंगलुरु पहुंच गए हैं। बता दें कि निवेश आकर्षित करने के वास्ते कुमारस्वामी अमेरिकी दौरे पर थे, लेकिन कर्नाटक में उभरे अचानक संकट की वजह से उन्हें यात्रा बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No question of going back to Bengaluru and withdrawing the resignations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka congress mla, st somashekar, sofitel hotel in mumbai, hd kumaraswamy, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved