• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधिकारियों पर दबाव नहीं बनाए कार्यकर्ता: भाजपा

No pressure on officials - Kanpur News in Hindi

कानपुर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही ऐसे कई मामले आये कि पार्टी कार्यकर्ता बता अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। जिसके चलते पार्टी ने बैठक कर इस पर चर्चा की और सभी को सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी कार्यकर्ता सरकारी अधिकारियों पर सरकार का दबाव न बनाये। अगर ऐसा करता कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड व ऐतिहासिक बहुमत की सरकार बनने के बाद मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद से दो कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं। जिनका स्वागत 25 मार्च को करना है। अधिक से अधिक कार्यकर्ता गंगा बैराज पर बाइकों से पहुंचे। इसके बाद सोमवार को केडीए में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाये जाने की खबर का संज्ञान लेते हुए सख्त हिदायत दी कि कोई भी कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारियों पर रौब नहीं गाठेंगा।
ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाय, अगर पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में भी परहेज न करे। सभी कार्यकर्ता जनमानस की सेवा में जुटें एवं जनभावनाओं के अनुकूल ही अपना आचरण समाज में बनाये रखें। अति उत्साह में कहीं भी कानून का उल्लघन न करें। जनमानस जानता है कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित है। हमे अपनी पहचान कायम रखनी चाहिये। इस दौरान सुरेश अवस्थी, विजय सिंह सेंगर, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, पूनम कपूर, रमेश चन्द्र कुरील, दीपक सिंंह आदि मौजूद रहें।

चिन्हित करें गाड़ियों के झण्डे
सरकार बदलते ही शहर में अचानक गाड़ियों में भगवा झण्डे बढ़ने को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। कहा कि सभी सेक्टर अध्यक्ष अपने वार्डो में ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो सरकार बदलते ही अपनी गाड़ी का झण्डा बदल लेते है एवं अवैध कारोबार करते रहते हैं। पार्टी की छवि को खराब करने का काम करने वालों को चिन्हित कर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाये।

हुआ मिष्ठान वितरण
उत्तर प्रदेश में भारी जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी विधायक अरूण पाठक व सुरेश अवस्थी के तत्वावधान में कौशलपुरी मंडल में मिष्ठान वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ व सबका विकास नीति पर बराबर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No pressure on officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no pressure, officials, kanpur, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved