• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार को वापस जंगल राज में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे

Nitish Kumar trying to push Bihar back into Jungle Raj: Ashwini Choubey - India News in Hindi

नई दिल्ली । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं, यह जानकारी पुख्ता होने के साथ ही भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के विकास और एनडीए गठबंधन बनाए रखने के लिए भाजपा की तरफ से लगातार और बार-बार कुर्बानी देने का दावा करते हुए यह आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार को छोड़कर नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को वापस जंगल राज की तरफ ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता इस बार ऐसे लोगों को गड्ढे में ढकेलने का काम करने जा रही है।

चौबे ने यह कहते हुए भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा कि,' जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है।'

बिहार से लोक सभा सांसद अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के दौर से लेकर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल तक पूरी निष्ठा के साथ राजधर्म और गठबंधन धर्म का पालन किया है। एक बार नहीं अनेक बार गठबंधन बनाए रखने और बिहार के विकास के लिए कुबार्नी दी है लेकिन नीतीश कुमार उन कुर्बानियों को भूल गए हैं।

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की संभावनाओं पर कटाक्ष करते हुए चौबे ने कहा कि पता नहीं एक ही व्यक्ति को बार-बार यह गलतफहमी क्यों हो जाती है?

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar trying to push Bihar back into Jungle Raj: Ashwini Choubey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashwini choubey, nitish kumar, jungle raj, nitish kumar trying to push bihar back into jungle raj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved