• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की वेबसाइट लॉन्च, ईशा ने मां के समर्पण को किया सलाम

Nita Mukesh Ambani Cultural Center website launched, Isha Ambani salutes mother dedication to art - India News in Hindi

मुंबई । सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) बनाया जा रहा है। आज सेंटर की वेबसाइट का ऑफिशियल लॉन्च किया गया। 31 मार्च 2023 तक यह सेंटर आकार ले लेगा और इसे दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। वेबसाइट लॉन्च के मौके पर जारी एक वीडियो में ईशा अंबानी ने आर्ट के लिए अपनी मां, नीता अंबानी के समर्पण को सलाम किया। उन्होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों से नीता अंबानी रोज नृत्य की साधना कर रही हैं। एक बिजनेस वूमेन, स्पोर्टस लवर, लीडर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन से पहले मम्मी एक भरतनाट्यम डांसर हैं। नीता अंबानी ने वीडियो में कहा कि ‘आज मैं जो कुछ हूं नृत्य की वजह से ही हूं। भारत में मूर्तिकला, नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकारी आदि की एक परम्परा रही है। मेरा सपना है कि भारत की कला की यह खुशबू दुनिया तक पहुंचे। मेरे बचपन के सपने को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने पूरा किया है। मुझे उम्मीद है कि यहाँ आकर कलाकार अपनी कल्पना की उड़ान भर पाएंगे।“
‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) में एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nita Mukesh Ambani Cultural Center website launched, Isha Ambani salutes mother dedication to art
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nita ambani, nita mukesh ambani cultural center website, isha ambani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved