नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान नए संक्रमण के मामले दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं देश के विभिन्न हिस्सों में लगाया गया लॉकडाउन भी अब धीरे-धीरे खुलने लगा है। इस बीच नेपाली श्रमिकों ने काम और आजीविका के लिए भारत आना शुरू कर दिया है।
काठमांडू पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नेपाल में दूसरी लहर के कारण लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद, नेपाली प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश में त्रिनगर-गौरीफंटा सीमा के माध्यम से भारत वापस जा रहे हैं। आवाजाही और परिवहन पर प्रतिबंध के कारण, वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक किराए का भुगतान कर रहे हैं।
अखबार ने सीमा पर नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल का हवाला देते हुए कहा कि औसतन लगभग 300 प्रवासी श्रमिक प्रतिदिन भारत वापस जा रहे हैं। भारत में जब अप्रैल महीने में कोविड-19 की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू किया था, तब यह श्रमिक भारत छोड़कर अपने घरों को लौट आए थे। घातक दूसरी लहर के शुरूआती दिनों में लगभग 27,000 नेपाली कामगार घर आ गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुछ ही महीनों के भीतर, 9,000 से अधिक लोग काम और नौकरी की तलाश में भारत वापस आ गए हैं। सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण जोशी ने कहा कि 9,000 से अधिक नेपाली कामगार पहले ही भारत में आ चुके हैं।
भारत आने वाले ज्यादातर लोग गांवों से आते हैं, जहां बहुत कम काम होता है। उनमें से कुछ काम के लिए भारत के भीतर महाराष्ट्र तक जाते हैं।
अपनी कहानी बताते हुए, गांव कैलाली के दिल बहादुर सऊद ने कहा, गांवों में रोजगार के कोई साधन नहीं है। हमें जीवन चलाने के लिए काम करना है, महामारी हो या नहीं। अन्यथा, हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जो कर्मचारी अभी भी घर पर हैं, वे भी भारत वापस जाने की योजना बना रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि चीजें स्थिर हो गई हैं, वे अब दोबारा से काम पर लौटने की योजना बना रहे हैं।
भारत और नेपाल लगभग 1,850 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करते हैं। सीमा के अलावा, दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संपर्क के साथ गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देशों ने अपने नागरिकों को सीमा पार स्वतंत्र रूप से आने-जाने और काम करने की अनुमति दी है। नेपाली लोग कम से कम दो शताब्दियों से रोजगार के लिए भारत आ रहे हैं।
भारत में काम करने वाले नेपालियों की संख्या के बारे में अनुमान अलग-अलग हैं। काठमांडू में भारतीय दूतावास का कहना है, लगभग 80 लाख नेपाली नागरिक भारत में रहते हैं और काम करते हैं। हालांकि, अन्य अनुमानों में यह संख्या 30 लाख बताई जाती है।
अधिकांश नेपाली अनौपचारिक क्षेत्र में निर्माण और कृषि क्षेत्रों में मजदूरों के रूप में, सुरक्षा गार्ड, रसोइया और विभिन्न प्रकार के आकस्मिक श्रमिकों के रूप में काम करते हैं। कई अन्य ने छोटे व्यवसाय या भोजनालय स्थापित किए हैं, जिसके माध्यम से वे नेपाल में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
2019 के अंत में चीन में शुरू हुए और दुनिया के बाकी हिस्सों को बुरी तरह से संक्रमित करने वाले कोरोनावायरस संकट ने भारत में नेपाली श्रमिकों को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
भारत में 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान, लॉकडाउन और संक्रमण के डर से लाखों नेपाली घर वापस चले गए थे। चूंकि भारत पहली लहर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम था, उनमें से अधिकांश काम पर वापस लौट आए थे।
नेपाल के अखबार, नेपाली टाइम्स ने पाया कि प्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके रिश्तेदारों और अच्छी तरह से स्थापित नेटवर्क के माध्यम से उन्हें भारत में काम का पता लगाने और काम में बदलाव को लेकर चीजों का पता चल जाता है।
हालांकि इनमें से कुछ श्रमिक खाड़ी देशों या यहां तक कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में काम कर सकते थे, मगर वे वीजा प्रतिबंधों और उड़ान प्रतिबंधों के कारण उड़ान भरने में असमर्थ हैं। उनके लिए भारत अभी भी सुलभ है और उनमें से कई लोगों के पास आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज भी हैं, जो काम में एक निश्चित आसानी प्रदान करते हैं।
एक बार फिर नेपाली कामगारों ने विश्वास दिखाया है कि वे भारत में काम और आजीविका पा सकेंगे। जैसे कि अब भारत में दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है और साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नेपाल अभी भी दूसरी लहर से जूझ रहा है, कई आशावादी कामगार अपने बड़े दक्षिणी पड़ोसी देश में वापस आने लगे हैं। (आईएएनएस)
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
भारत में दो दशकों बाद WFE के आयोजन पर बोले पीएम मोदी; अर्थव्यवस्था मजबूत, तेजी से बढ़ रहा पूंजीगत बाजार

उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : सीएम योगी

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, आर्थिक मजबूती में चीन और अमेरिका से आगे
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope