• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नेपाल सीमा पर पथराव थमा, अफसरों ने की बैठक

लखीमपुर खीरी। बसही नेपाल बार्डर पर दो दिनों तक हुए पथराव के बाद हालात कुछ सामान्य रहे। बार्डर के दोनों तरफ से भारी संख्या में फोर्स तैनात होने की वजह से पथराव नहीं हुआ। शाम को बसी पोस्ट पर नेपाल और भारत के अफसरों ने बैठक की। बैठक में तय हुआ कि दोनों देशों की सर्वे टीम 15 मार्च तक बार्डर का सर्वे कर लेगी। सर्वे पूरा होने पर पता चल जाएगा कि भारत की सीमा कहां तक है। अगर सर्वे में पाया जाता है कि नेपालियों ने पुल नोमेंस लैंड में बनाया है तो उसे तोड़ दिया जाएगा। बार्डर पूरी तरह सील है। कोई भी भारतीय नेपाल और नेपाली भारत नहीं आ रहा है। संपूर्णानगर के बसही नेपाल बार्डर पर नेपाली पुलिया बना रहे हैं।

भारत इसका विरोध कर रहा है। विरोध के बाद भी तीन दिन पहले नेपाल ने जबरन पुलिया बनाने का प्रयास किया। एसएसबी ने सख्ती से पुलिया निर्माण रूकवा दिया। इससे गुस्साए नेपालियों ने दो दिन पहले भारतीयों पर पथराव किया था। इसमें दर्जनों लोग जख्मी हुए। जवाब में भारत ने भी नेपालियों को खदेड़ा। इस दौरान एक नेपाली की मौत हो गई। नेपालियों का आरोप है कि उनका नागरिक भारतीय एसएसबी की गोली से मरा है।

इस घटना के बाद नेपाली और उग्र हो गए। नेपाल में जगह-जगह प्रदर्शन हुए और बाजार बंद कर दिए गए। नेपालियों ने भारतीय वाहन और दुकानों में आग लगा दी। नेपालियों का पथराव भी जारी रहा। नेपाली पुलिस अपने नागरिकों पर काबू नहीं कर पा रही है। दोनों देशों के अफसर बैठकर शांति वार्ता कर रहे हैं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-nepalese mob torched SSB check post on border, tension prevails
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepalese, mob, torch, ssb, check post, border, tension, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved