• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल - बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत, इंडी गठबंधन को करारा झटका

NDA gets clear majority in Bihar, Indi alliance suffers major setback - India News in Hindi

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को दूसरे चरण के साथ संपन्न हो गया। अब, इंतजार 14 नवंबर का है, जब बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उसी दिन साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसी बीच नतीजों से पहले आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है। आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि एग्जिट पोल के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं इंडी गठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 65-73 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, जेडीयू को 67-75 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 7-9 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं।
इंडी गठबंधन की बात करें तो आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में राजद को सबसे ज्यादा 53-58, कांग्रेस को 10-12, सीपीएम (एमएल) को 5-8, सीपीआई को 2-3, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 2-3 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-4 सीट मिलती दिख रही है।
एग्जिट पोल में अन्य दलों पर नजर डालें तो, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 2-3, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 0-2 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 0-5 सीट मिल सकती है।
वहीं, बिहार चुनाव में वोट शेयरिंग प्रतिशत की बात करें तो, एनडीए को 48 प्रतिशत और इंडी गठबंधन को 37 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा 19 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, एनडीए में शामिल अन्य दल, जेडीयू को 20 प्रतिशत, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 2 प्रतिशत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 2 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं।
इंडी गठबंधन की बात करें तो, आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 21 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस को 7 प्रतिशत, सीपीएम (एमएल) को 6 प्रतिशत, सीपीआई को एक प्रतिशत, सीपीएम (मार्क्सवादी) को एक प्रतिशत और वीआईपी को एक प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
इसके साथ ही एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 5 प्रतिशत, एआईएमआईएम को एक प्रतिशत और अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान जताए गए हैं।
आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल 6 नवंबर से 11 नवंबर के बीच किया गया है। इसमें बिहार के 66,087 लोगों से वहां का राजनीतिक मिजाज और सरकार बनाने को लेकर उनकी सोच के बारे में जानने की कोशिश की गई है। एग्जिट पोल में 31,722 पुरुषों, 19,165 महिलाओं और 15,200 युवाओं को शामिल किया गया है। एजेंसी का दावा है कि एग्जिट पोल में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है।
बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान हुए थे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान हुए। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NDA gets clear majority in Bihar, Indi alliance suffers major setback
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nda in bihar, indi alliance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved