• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NCB ने ड्रग्स सप्लायर पर कसा शिकंजा, पेज-3 अगला लक्ष्य?

NCB tightens drugs supplier, page 3 next target? - India News in Hindi

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों के माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां कहा कि एनसीबी ने मुंबई और दिल्ली में कई स्थानों पर छापीमारी की है। अधिकारी बाहरी देशों से मुंबई और गोवा जैसी जगहों पर आने वाली महंगी ड्रग्स के गिरोह के बारे में छानबीन कर रहे हैं। यह छापेमारी तीन दिन पहले मुंबई में दो ड्रग पेडलर्स की गिरफ्तारी के मद्देनजर हुई है। एनसीबी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ड्रग्स माफिया के बॉलीवुड हस्तियों के साथ कनेक्शन को उजागर करने के लिए प्रयासरत हैं। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में गोवा के कैलंगुट से एफ.अहमद शामिल है, जो एक प्रमुख रिसॉर्ट में ड्राइवर के रूप में काम करता है। वहीं, दूसरा आरोपी बेंगलुरु के पेज-थ्री हस्तियों (सेलेब्स) के साथ जुड़ा हुआ है। एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि एनसीबी की छापेमारी मुंबई और दिल्ली में की गई, जहां से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से आयातित तस्करी किया हुआ गांजा (करैत मारिजुआना) जब्त किया गया। यह विदेशी गांजा 5,000 रुपये प्रति एक ग्राम की मोटी कीमत पर बेचा जा रहा था।
एक खेप अमेरिका से मंगाई गई थी और इसे मुंबई के लिए भेजे जाने का इरादा था, मगर इसे दिल्ली में जब्त कर लिया गया। वहीं एक कनाड़ा से आई खेप मुंबई में जब्त की गई है, जिसे गोवा पहुंचाया जाना था।
उन्होंने कहा कि ड्रग पेडलर्स के विवरणों के आधार पर, एनसीबी ने 3.50 किलोग्राम की गांजे की कली जब्त की, जिसकी मुंबई में काफी मांग है।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में सीबीआई, एनसीबी और ईडी द्वारा पूछताछ किए गए कुछ व्यक्तियों के बारे में यह समझा जाता है कि उन्होंने विभिन्न सेलेब्स और राजनेताओं के साथ प्राइवेट या रेव पार्टियों में कथित तौर पर ड्रग्स का कारोबार किया था।
इस सिलसिले में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सलाहकार किशोर तिवारी ने महाराष्ट्र पुलिस से अभिनेत्री कंगना रनौत के सनसनीखेज दावों का संज्ञान लेने का आह्वान किया है। कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग्स के बेइंतहा इस्तेमाल का आरोप लगाया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NCB tightens drugs supplier, page 3 next target?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narcotics control bureau, ncb tightens drugs supplier, page 3 next target?, ncb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved