• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनसीबी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए सुशांत के दोस्त की तलाश

NCB searches for Sushant friend for questioning in drugs case - India News in Hindi

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त की तलाश के लिए छापेमारी की। अभिनेता के दोस्त को ड्रग्स से जुड़े मामले में एजेंसी ने एक दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम सुशांत के दोस्त और सहायक निदेशक ऋषिकेश पवार की तलाश कर रहे हैं, जो कल से फरार हैं।" अधिकारी ने कहा कि एनसीबी ने पवार को गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। नवीनतम मामला सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले से संबंधित है।
एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर दो मामले दर्ज किए थे, जिसमें पिछले साल अगस्त में कुछ कथित ड्रग्स चैट के मामले सामने आए थे।
एनसीबी ने उसके बाद से बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों जैसे दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। (आईएीनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NCB searches for Sushant friend for questioning in drugs case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ncb searches for sushant friend for questioning in drugs case, narcotics control bureau, sushant singh rajput, ncb, sushant case, drugs case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved