• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन

Navy Chief Admiral Krishna Swaminathan to Visit Australia and New Zealand - India News in Hindi

नई दिल्ली, । भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। उनकी यह यात्रा 9 सितंबर से शुरू होगी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के साथ भारत के द्विपक्षीय समुद्री और रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई व रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की यह आधिकारिक यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। जुलाई 2026 में हुए तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन और जून 2026 में आयोजित दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिली है। यात्रा के दौरान एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा होगी। खास तौर पर संचालन संबंधी सहयोग, दोनों नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल, सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।
नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण संचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे। इस दौरान समुद्री क्षमताओं, उभरती तकनीकों और पेशेवर सैन्य शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। ऑस्ट्रेलिया यात्रा के उपरान्त नौसेना प्रमुख न्यूजीलैंड जाएंगे। यह यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों में आई नई मजबूती की पृष्ठभूमि में हो रही है।
जुलाई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था। इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई थी। ऐसे में नौसेना प्रमुख की न्यूजीलैंड यात्रा को दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को जमीन पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
न्यूजीलैंड में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह न्यूजीलैंड के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में दोनों नौसेनाओं के बीच संचालन संबंधी तालमेल, सूचनाओं का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और पेशेवर स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। नौसेना प्रमुख न्यूजीलैंड में भी प्रमुख संचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत करेंगे। पेशेवर सैन्य शिक्षा हासिल कर रहे अधिकारियों से भी उनकी मुलाकात होगी। गौरतलब है कि नौसेना प्रमुख की यह यात्रा हाल ही में संपन्न समुद्री सहयोग व्यवस्था की पृष्ठभूमि में भी महत्वपूर्ण है।
इस व्यवस्था ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यावहारिक समुद्री सहयोग के लिए एक विस्तृत ढांचा उपलब्ध कराया है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यात्रा भारत की बढ़ती रक्षा और समुद्री भागीदारी को दर्शाती है। यात्रा के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के साथ व्यावहारिक और निरंतर समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दरअसल भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता के महत्वपूर्ण साझेदार हैं। ऐसे में नौसेना प्रमुख की यह यात्रा समुद्री सुरक्षा, सैन्य तालमेल, सूचना साझा करने और संयुक्त प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई मजबूती दे सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navy Chief Admiral Krishna Swaminathan to Visit Australia and New Zealand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navy chief admiral krishna swaminathan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved