• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘बिना समझौते’ के जारी रहेगी भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई:PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की लड़ाई बिना समझौते वाली है इसमें संलिप्त कोई भी बच नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और बताया कि 90 कट्टर वांछित आतंकवादियों को प्रत्यर्पित कर अन्य देशों से भारत लाया गया है। मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध मेरी लड़ाई बिना समझौते के जारी रहेगी और इसमें संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मेरा कोई संबंधी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने सत्ता का इस्तेमाल उपभोग की वस्तु की तौर पर किया। उन्हें यह नहीं पता है कि विपक्ष में कैसे बैठा जाए। कटु भाषा सरकार के खिलाफ सारगर्भित आरोप का विकल्प नहीं हो सकती।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री के बंद कमरे में दिए गए भाषण के बारे में मीडिया को बताया, प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव लडऩे और जीतने वाली परंपरागत पार्टी नहीं है बल्कि लोगों के लिए सेवा का साधन है। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र इससे ऊपर है। एक राजनीतिक संगठन के लिए चुनाव केवल एक हिस्सा होना चाहिए और इसका मुख्य प्रयास जन भागीदारी होना चाहिए। जबतक कोई राजनीतिक कार्यकर्ता इसमें भाग नहीं लेगा, यह सफल नहीं हो सकता है। जेटली ने कहा कि यही दोनों मोदी के भाषण के मुख्य बिंदु थे।

उन्होंने कहा कि सरकार की स्वच्छता योजना एक जन अभियान बन गई है जिसका पालन भारत के सभी संस्थान कर रहें हैं और यह अब जन सेवा का केंद्र बन गई है। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे उत्तर प्रदेश में शौचालय को 'इज्जत का घर' कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के मुहावरे बदलने चाहिए। लोकप्रिय होने के लिए आसान होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होने के संबंध में भी भाषण दिया। प्रधानमंत्री ने गरीबों के जनकल्याण के लिए आधारकार्ड आधारित योजनाओं और एलईडी बल्ब योजना का जिक्र किया। बैठक में 13 राज्यों के मुख्यमंत्री, छह उप मुख्यमंत्री, 60 कैबिनेट मंत्री, 232 राज्य मंत्री, 515 विधायक और 334 सांसद उपस्थित थे।


राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार की चिंताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को सरकार के अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की और नोटबंदी व वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) जैसे कार्यो की तारीफ की। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन में अमित शाह ने कहा कि अर्थव्यवस्था में मौलिक बदलाव भारत को विश्व गुरु बनाएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अमित शाह ने बैठक में कहा, 2014 में अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या थी? यह कई जानेमाने अर्थशास्त्रियों द्वारा स्वीकार किया गया था। राजकोषीय घाटा करीब 4.9 फीसदी था, चालू खाता घाटा करीब 5 फीसदी था, मुद्रास्फीति दर दोहरे अंक के करीब थी और वृद्धि दर करीब 4 से 4.5 फीसदी नीचे थी। रुपये का मूल्य भी गिर रहा था। नीतिगत पक्षघात की स्थिति थी।

गोयल ने कहा कि शाह ने मौजूदा अर्थव्यवस्था के हर पहलू की प्रशंसा की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के देश में वंशवादी राजनीति के बयान को लेकर आलोचना की और उन पर विदेशी धरती पर सरकार की आलोचना का आरोप लगाया। व्यंग्यात्मक लहजे में शाह ने कहा, हम राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। राहुल गांधी का सक्रिय राजनीति में होना भाजपा के पक्ष में है। हमारी इच्छा है कि वह कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व जारी रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Narendra Modi Address In BJP National Executive Meet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp national executive meet, prime minister, narendra modi, arun jaitley, bjp chief, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved