• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नलिन कपूर बने मंडी रोटरी क्लब के प्रधान

Nalin Kapoor becomes the head of the Rotary Club of the Mandi - India News in Hindi

मंडी। रोटरी क्लब मंडी द्वारा रोटेरियन नलिन कपूर को सर्वसम्मति से वर्ष 2017-18 के लिए रोटरी क्लब मंडी के प्रधान पद पर नियुक्त किया गया। रोटरी क्लब मंडी के एक औपचारिक कार्यक्रम, इंस्टालेशन सेरेमनी में नलिन कपूर को धौलाधार क्लब पालमपुर के संस्थापक सदस्य वाई आर बख्शी द्वारा प्रधान पद की शपथ दिलाई गयी। एम एल गुप्ता को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया । अरुणा कपूर को कोषाध्यक्ष तथा दीप कपूर को सेर्जंट एट आम्र्स का पदभार संभाला गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब सुंदरनगर तथा रोटरी क्लब उना के सदस्य विशेष मेहमानों के स्वरूप में उपस्थित थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के लिए नयी कमेटी का भी गठन कर दिया जिसमे पांच डायरेक्टर्स का चयन किया गया। गजिंदर बहल को रोटरी क्लब सर्विसेज, मुनीश सूद को कम्युनिटीज सर्विसेज, धर्मेंदर राणा को वोकेशनल सर्विसेज, अखिलेश भारती को इंटरनेशनल सर्विसेज तथा सुरिंदर मोहन को यूथ सर्विसेज का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। रोटरी के वर्ष भर के कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए प्रमुखकमेटियों का भी गठन किया गया जिसमें हेमराज शर्मा को पब्लिक इमेज, नितीश शर्मा को लिटरेसी, सुधांशु को रोटरी फाउंडेशन, मातुल मल्होत्रा को मेम्बरशिप तथा गगनदीप सिंह को वाश कार्यक्रम की चेयर्स पर नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nalin Kapoor becomes the head of the Rotary Club of the Mandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rotary club sundernagar, nalin kapoor, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved