• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

म्यांमार बॉर्डर पर नागा उग्रवादियों के खिलाफ भारतीय सेना का बड़ा ऑपरेशन

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि म्यांमार सीमा पर गोलीबारी में वहां नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के) के कई सारे उग्रवादी हताहत हुए हैं। लेकिन सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब अज्ञात विद्रोहियों ने भारतीय सेना की टुकड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार नहीं किया गया। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने अपने बयान में कहा, 27 सितम्बर को तडक़े भारत-म्यांमार सीमा पर अभियान के दौरान अज्ञात विद्रोहियों ने भारतीय सेना की टुकड़ी पर गोलीबारी कर दी। हमारे सैनिकों ने तत्काल पलटवार किया। बयान में आगे कहा गया, विद्रोहियों का संपर्क टूट गया और वे घटनास्थल से भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में विद्रोही हताहत हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सेना ने उग्रवादियों के कई कैंप भी तबाह कर दिए है। गोलीबारी के दौरान हमारी सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोलीबारी बुधवार तडक़े लगभग 4.45 बजे शुरू हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Naga rebels, Indo Myanmar border, Indian Army, Several Naga rebels killed, Myanmar border
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: large operation of indian army against naga rebels on myanmar border\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved