• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

नई दिल्ली। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ के आसपास के हिमालय क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब उत्तर भारत में ठंड का कहर बढने लगा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम ही नहीं, दोपहर में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। श्रीनगर व जम्मू सहित लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में बीती रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे के कारण एक ट्रेन रद्द कर दी गई है, जबकि दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 23 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जम्मू, श्रीनगर, लेह में मौसम की सबसे सर्द रात
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रात का न्यूनतम तापमान श्रीनगर में शून्य से 3.1 डिग्री नीचे व जम्मू में 7.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है और राज्य के अन्य शहरों की तुलना में दर्ज तापमान से भी सबसे कम है। अधिकारी ने शनिवार तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। कटरा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.1 डिग्री सेल्सियस, और भदरवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। उन्होंने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा।
एमपी में ठंड बढ़ी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बादलों के छटते ही शुक्रवार को ठंड बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में शुक्रवार सुबह काफी ठंडी रही। मौसम साफ है लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं। खिली धूप ठंड से कुछ राहत दिला रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में ऊपरी हवाओं का जो चक्रवात बना था, वह कमजोर पड़ गया है, वहीं हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी व उत्तर-पश्चिमी हो गया है। साथ ही अरब सागर से आ रही नमी के कारण ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बिहार में पारा लुढक़ा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mountains of snow, cold northern India, The coldest night of the season in Srinagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mountains of snow, cold northern india, coldest night, srinagar, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved