• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर के होटल में जुटे थे 300 से अधिक सटोरिये, पुलिस ने 18 को धरा

More than 300 bookies gathered in the citys hotels, police kept 18 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक होटल में देश के 300 से अधिक सटोरियों की बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य यूपी चुनाव में लगे सट्टे की रकम एवं जीत-हार पर लगे पैसों की चर्चा करना था। बताया जा रहा है कि देश के टॉप सटोरिये भी इसमें शामिल हुए थे। आपको बता दें कि जयपुर में हुई इतनी बड़ी मीटिंग का खुलासा एक टीवी चैनल के माध्यम से हुआ। एक सटोरिए ने इंटरव्यू में बताया कि देश के 300 से अधिक सटोरिये राजधानी जयपुर में आए और एक होटल में रुक कर मीटिंग की। इस मीटिंग का उद्देश्य यूपी चुनाव में लगे पैसे पर चर्चा करना था। जब जवाहर सर्किल थाना पुलिस को इस मीटिंग का पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए करीब 18 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कल देर रात तक मालवीय नगर थाने में बैठक हुई जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सटोरिए मोहित गोयल, बलराम अग्रवाल, निरंजन कुमार, केसर सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, जगदीश, लक्ष्मीनारायण, संजीव कुमार, अंकित, मनोज, ललित कुमार, भारत बंसल, संदीप कुमार, अनूप और विशाल को गिरफ्तार किया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 300 bookies gathered in the citys hotels, police kept 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: more than, 300 bookies, gathered, in the citys hotels, police kept 18, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved