लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी बढ़त पर खुशी जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने कहा कि वह उप्र की जनता के इस आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।
लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में केशव ने कहा कि उप्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की थी। इसका परिणाम अब दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा था कि इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराया जाएगा और उप्र में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। मैं अब कह सकता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।’’
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope