• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी बताएं क्या महिलाओं के लिए उनके यही अच्छे दिन हैं ...

ऊना। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर महिला कांग्रेस ने रोष जताया है। आज झलेड़ा में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उर्मिला शर्मा के नेतृत्व में रसोई गैस के सिलेंडर के साथ रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का वायदा कर सत्ता हथियाई थी। अब मोदी बताएं कि क्या महिलाओं के लिए उनके यही अच्छे दिन हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये अच्छे दिन है, तो देश की जनता को भाजपा व मोदी जैसे पीएम नहीं चाहिए।

उर्मिला शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय सबसिड़ी वाले गैस सिलेंडर का मूल्य 477 रुपये था और आज इसका मूल्य बढ़कर 700 रुपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से मोदी सरकार ने सबसिड़ी छुड़ा दी। फिर नोटबंदी कर दी। बैंकों में खाते खुला दिए और अब रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ा दिए। यही नहीं व्यापारियों को आयकर विभाग के नोटिस थमा दिए।

[ नायाब पहल: गर्भवती महिलाओं के सामने बेटियां बचाने का आह्वान]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Modi to tell women that they are good days for her ...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lpg, gas silender, price hike, modi, bjp party, congress party, hindi news, news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved