• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंदिरा के बाद देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनी निर्मला, गोयल होंगे रेल मंत्री

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला रक्षा मंत्री होगी। इससे पहले 1975 में इंदिरा गांधी रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से 20 महीने पहले मोदी कैबिनेट में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। दिल्ली। निर्मला सीतारमण देश की अगली रक्षा मंत्री होंगी। निर्मला को अरुण जेटली की जगह रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। जेटली के पास वित्त मंत्रालय भी है।

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में निर्मला को प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। निर्मला के पास इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। निर्मला के अलावा पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है और सुरेश प्रभु को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है।

किसको, कौन सा मंत्रालय


रक्षा मंत्री- निर्मला सीतारमण
रेल मंत्री- पीयूष गोयल
खेल एवं युवा मामले- राज्यवर्धन राठौर (स्वतंत्र प्रभार)
खेल एवं युवा मामले- विजय गोयल (राज्यमंत्री)
ऊर्जा मंत्री- आरके सिंह (स्वतंत्र प्रभार)
पर्यटन/सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री- अल्फोन्स कन्ननथानम (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)
स्किल डेवलपमेेंट मिनिस्टर- धर्मेंद्र प्रधान
पेयजल और सफाई मंत्री- उमा भारती
जल संसाधन/गंगा संरक्षण मंत्री- नितिन गडकरी
शहरी विकास मंत्रालय- हरदीप पुरी (राज्यमंत्री)
खनन मंत्री- नरेंद्र सिंह तोमर
संसदीय कार्य मंत्री- विजय गोयल (राज्यमंत्री)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री - अश्विनी कुमार चौबे (राज्यमंत्री)
स्किल डेवलपमेंट मंत्री- अनंत कुमार हेगड़े (स्वतंत्र प्रभार)
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री- सुरेश प्रभु

4 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-modi cabinet reshuffle:Nirmala Sitharaman will be the next Defense Minister, Piyush Goyal is new Railways minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi cabinet reshuffle, piyush goyal, new railways minister, suresh prabhu, new ministers take oath, pm modi cabinet, nine new ministers, nirmala sitharaman, defense minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved